Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में नौतपा का कहर, तापमान 46°C के पार

हरियाणा में नौतपा का कहर, तापमान 46°C के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी का असर जारी है। राजस्थान से आने वाली गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मंगलवार को Sirsa राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46°C दर्ज किया गया।

दिलचस्प बात यह रही कि गर्मी के मामले में हरियाणा ने राजस्थान को भी पीछे छोड़ दिया। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान कोटा में 45.6°C रिकॉर्ड किया गया।

IMD के अनुसार 29 मई से 1 जून तक प्रदेश में मौसम बदल सकता है। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 27 मई को पूरे हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 मई को भी दोपहर तक हीटवेव जारी रहने की संभावना है। शाम के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।

अगले दिनों का मौसम

27 मई:
अधिकांश जिलों में भीषण लू चलेगी। हिसार, रोहतक, भिवानी और महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

28 मई:
पश्चिमी जिलों में लू का असर बना रहेगा, लेकिन अंबाला, करनाल, जींद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा) और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29 मई से राहत के आसार

चौधरी चरण सिंह यूनिवरिस्टी  के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर मदन खिचड़ के मुताबिक, 29 मई से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 1 जून तक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल, धूलभरी हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train, मिली मंजूरी

यह ट्रेन डीजल या बिजली आधारित कर्षण के बजाय हाइड्रोजन ईंधन सैल का उपयोग करके विद्युत उत्पादन करेगी।

हरियाणा के करनाल में मामूली विवाद ने ली जान, बेटियां मदद मांगती रहीं और पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Haryana News: हरियाणा के करनाल में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 10 रुपये के मामूली विवाद में सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आसाराम केस में नया मोड़! कोर्ट ने हटाए गैंगरेप के चार्ज, फिर भी जेल जाना तय; तुरंत सरेंडर का आदेश

आसाराम मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गैंगरेप से जुड़े आरोपों को हटाते हुए कुछ राहत जरूर दी, लेकिन यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। साथ ही अदालत ने आसाराम को तुरंत सरेंडर करने के निर्देश भी दिए हैं। इस फैसले के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast