Digital Currency Ration System: दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पहले से ज्यादा पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने राशन वितरण को पूरी तरह डिजिटल बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए अब राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी सीधे RBI की डिजिटल करेंसी (CBDC) के रूप में उनके डिजिटल वॉलेट या बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। जिसका इस्तेमाल सिर्फ राशन खरीदने के लिए ही होगा।
CBDC क्या है?
बता दें, सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी एक डिजिटल करेंसी है। इस करेंसी से सिर्फ राशन ही खरीदा जा सकेगा। इसके लिए राशनकार्ड धारकों को उनकी लिमिट के हिसाब से ही डिजिटल करेंसी जारी की जाएगी। यानी राशन की कीमत जितनी, उतनी ही डिजिटल करेंसी आपके CBDT वॉलेट या बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य राशन में होने वाली धांधली, लीकेज और गलत लाभार्थियों को रोकना है।
Also read: बैग उठाने से लेकर लाइन में लगने तक...₹149 देकर पाएं अपना ‘Personal Shopping Helper’, दिल्ली के बाजारों में नया ट्रेंड शुरू
डिजिटल करेंसी से राशन लेने की प्रक्रिया
1. डिजिटल वॉलेट लिंकिंग: राशन कार्ड को RBI के CBDC वॉलेट या आधार लिंक्ड बैंक खाते से जोड़ना होगा।
2. मासिक क्रेडिट: हर महीने लाभार्थी के वॉलेट में डिजिटल फूड टोकन के रूप में सब्सिडी राशि ट्रांसफर हो जाएगी।
3. राशन खरीदारी: फेयर प्राइस शॉप (FPS) पर QR कोड स्कैन करके डिजिटल टोकन से सीधे भुगतान होगा। टोकन का इस्तेमाल सिर्फ गेहूं, चावल, दाल आदि राशन आइटम्स के लिए ही किया जाएगा।
4. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: e-POS मशीन और फिंगरप्रिंट/आधार से पुष्टि के बाद राशन मिलेगा।