Search KhabarFast

Press ESC to close

बैग उठाने से लेकर लाइन में लगने तक...₹149 देकर पाएं अपना ‘Personal Shopping Helper’, दिल्ली के बाजारों में नया ट्रेंड शुरू

बैग उठाने से लेकर लाइन में लगने तक...₹149 देकर पाएं अपना ‘Personal Shopping Helper’, दिल्ली के बाजारों में नया ट्रेंड शुरू

Delhi Market Personal Assistant: दिल्ली की भीड़-भाड़ वाली मार्केटों में शॉपिंग अब थोड़ी आसान और आरामदायक हो गई है। दरअसल, लाजपत नगर में एक नई स्टार्टअप सेवा ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस सेवा का नाम है - CarryMen, जो डिजिटल पल्लेदारी सेवा के नाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां सिर्फ ₹149 प्रति घंटे में आप एक ट्रेंड असिस्टेंट हायर कर सकते हैं जो आपके सारे शॉपिंग के झंझट संभाल ले।

CarryMen करेगा शॉपिंग के झंझटों को दूर

'You Shop, We Carry' - यही टैगलाइन लेकर शुरू हुई यह सेवा लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। हायर किया हुआ आपका असिस्टेंट आपके भारी बैग उठाते हैं, फूड स्टॉल्स या बिलिंग काउंटर की लंबी लाइनों में भी खड़े होते हैं। इसके अलावा बाजार नेविगेशन और दुकानों तक पहुंचना, साथ ही छाता, पावर बैंक, स्ट्रोलर जैसी सुविधाओं भी मिलेगी।

बता दें, ये स्टार्टअप अप्रैल 2026 में शुरू हुआ था, जो देखते-ही-देखते लाखों लोगों में पॉपुलर हो रहा है। दरअसल, इस स्टार्टअप का मकसद लंबे शॉपिंग ट्रिप को आसान बनाना है। दिल्ली की गर्मी, भीड़ और भारी सामान उठाने की परेशानी को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई। क्योंकि शॉपिंग के समय हाथों में कई बैग्स होते है और कई बार थकान भी  महसूस होती है। इसलिए अब आप ₹149 प्रति घंटे के हिसाब से एक ट्रेंड असिस्टेंट हायर कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, पहले महीने में ही 50 से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं।

Also read: Aaj Ka Mausam: आसमान से बरस रही आग! दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी, 45°C के पार पहुंचा पारा

इस सुविधा पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों ने इस सेवा को सराहा और कहते है कि अब शॉपिंग मजेदार हो गई। जबकि कुछ इसे 'सस्ते लेबर का शोषण' बता रहे हैं। अगर आप भी इस सुविधा का लुफ्त उछाना चाहते है तो CarryMen की वेबसाइट या ऐप के जरिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है। फिलहाल सेवा मुख्य रूप से लाजपत नगर में सक्रिय है। लेकिन आने वाले समय में यह सुविधा चांदनी चौक और सरोजिनी नगर के लिए भी उपलब्ध हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब कैश नहीं, Digital Currency से मिलेगा राशन, दिल्ली सरकार की नई पहल; जानें पूरा प्रोसेस

दिल्ली सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राशन लेने के लिए डिजिटल करेंसी के इस्तेमाल की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस नई व्यवस्था का मकसद सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाना बताया जा रहा है। राशन कार्ड धारकों को डिजिटल पेमेंट और नई प्रक्रिया को समझना जरूरी होगा, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Aaj Ka Mausam: आसमान से बरस रही आग! दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में गर्मी का कहर जारी, 45°C के पार पहुंचा पारा

देशभर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई राज्यों के 21 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू और गर्म हवाओं का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast