Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train, मिली मंजूरी

हरियाणा के इन शहरों में दौड़ेगी देश की पहली Hydrogen Train, मिली मंजूरी

Hydrogen Train : ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 कोच वाली डी.एम.यू. ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच 75 कि.मी. प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल या बिजली आधारित कर्षण के बजाय हाइड्रोजन ईंधन सैल का उपयोग करके विद्युत उत्पादन करेगी।

इसकी कुल विद्युत क्षमता 1,200 किलोवाट है और यह डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक' (डी.पी. आर.एस.) तकनीक पर काम करेगी जिसके तहत विद्युत क्षमता किसी एक लोकोमोटिव में केंद्रित होने के बजाय पूरी ट्रेन में वितरित होती है।

Also read: हरियाणा में नौतपा का कहर, तापमान 46°C के पार

मंत्रालय की यह मंजूरी 'रिसर्च डिजाइन्स एंड आँगनाजंशन स्टैंड इंस (आर.डी.एस.ओ.) से तकनीकी स्वीकृति और रेल सुरक्षा आयुक्त (सी.सी.आर.एस.) द्वारा सुरक्षा परीक्षण के बाद दी गई। उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित स्वीकृति पत्र में आर.डी.एस.ओ. द्वारा जारी अंतिम गति प्रमाण पत्र और अन्य रख-रखाव मानदंडों के साथ-साथ सी.सी.आर.एस. द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि परिचालन तुरंत शुरू हो जाएगा, क्योंकि कई अनुपालन प्रक्रियाओं और सत्यापन चरणों को अभी पूरा किया जाना बाकी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश

Uttarakhand News: हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश देश में अपनी संस्कृति, अपने धर्म और अपनी सभ्यता की बात क्या होने लगी। कुछ लोगों को इसकी जलन सात समंदर पार तक होने लगी। अमेरिका की तथाकथित धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की सुनवाई में भारत के तीन ऐसे मुख्यमंत्रियों को घेरने की कोशिश की गई, जो लगातार हिंदू संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रहित की बात खुलकर करते रहे हैं।

हरियाणा के करनाल में मामूली विवाद ने ली जान, बेटियां मदद मांगती रहीं और पिता को पीट-पीटकर मार डाला

Haryana News: हरियाणा के करनाल में सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 10 रुपये के मामूली विवाद में सब्जी विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast