
Digestive Biscuits Side Effects: एक प्रकार के बिस्किट्स होते हैं जिनमें अमल्तास नामक बीज से बनी गेहूं की आट समेत अन्य कुछ सामग्री होती है। आज के समय में डाइजेस्टिव बिस्किट्स काफी चलन में हैं। इस तरह के बिस्किट बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि, इनका सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक रहता है क्योंकि ये बिस्किट्स आसानी से पच जाते हैं।लेकिन ये दावे पूरी तरह से सही नहीं होते ये बिस्किट हमारे सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचाती है आज हम आपको इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
अधिक सोडियम: कुछ डाइजेस्टिव बिस्किट्स में अधिक सोडियम हो सकता है, जो उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का कारण बन सकता है।
प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल: सामान्य बिस्किट्स बनाने की तरह की डाइजेस्टिव बिस्किट्स को बनाने में भी प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सुगंध के लिए कई तरह के एसेंस भी मिलाए जाते हैं। इनका सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
पाचन क्रिया: डाइजेस्टिव बिस्किट्स में तेल होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है और पेट में गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है।
ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा:डाइजेस्टिव बिस्किट बनाने में आर्टिफीसियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है। इन बिस्किट्स का ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा भी रहता है।
फैट की मात्रा: डाइजेस्टिव बिस्किट्स में फैट की भी मात्रा ज्यादा होती है। इन बिस्किट्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचता है।
इन नुकसानों को ध्यान में रखते हुए, यदि आप डाइजेस्टिव बिस्किट्स का सेवन करना चाहते हैं तो मात्रा को संयंत्रित रखना अच्छा होगा। इससे आपको उनके स्वाद का आनंद लेने के साथ-साथ उन्हें सेहत के लिए भी नुकसान नहीं होगा।
Leave a comment