
US-Israel Bombing On Iran Nuclear Site: पश्चिमी एशिया में छिड़ा युद्ध 22वें दिन भी जारी है। 21 मार्च यानी शनिवार को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान के सबसे अहम नतांज परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया गया। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी मिजान के मुताबिक अमेरिका और इजरायल ने मिलकर यहां जमकर बमबारी की है।
बता दें कि युद्ध के पहले सप्ताह में भी अमेरिका-इजरायल की तरफ से ईरान के मुख्य परमाणु केंद्र नतांज को निशाना बनाया गया था। सैटेलाइट तस्वीरों में यहां कई इमारतें क्षतिग्रस्त नजर आई थीं। बता दें कि तेहारान से इस परमाणु ठिकाने की दूरी करीब 220 किलोमीटर है। पिछले साल हुए संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र को निशाना बनाया था।
ईरान के परमाणु ठिकाने पर हमला
अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान के परमाणु ठिकाने पर ऐसे समय में हमला किया गया, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह कह चुके हैं कि मिडिल ईस्ट में वह मिलिट्री ऑपरेशन को कम करने पर विचार कर रहे हैं। दूसरी तरफ अमेरिका पश्चिम एशिया में तीन अतिरक्त युद्धपोतों और लगभग 2500 अतिरिक्त मरीन सैनिकों को तैनात कर रहा है।
22वें दिन भी युद्ध जारी
बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच 22वें दिन भी युद्ध जारी है। अमेरिका और इजरायल एक साथ ईरान पर हमला कर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल पर हमला कर रहा है और अमेरिका के एयरबेस को निशाना बना रहा है। इस सबके बीच खाड़ी क्षेत्र के कई देश भी युद्ध में उलझ गए हैं। जिसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से कुछ ही जहाज रोज पार कर रहे हैं। जिसके कारण ईंधन की दिक्कत कई देशों में देखी जा रही है।
Leave a comment