Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली की सड़कों पर क्यों लगेंगे क्यूआर कोड? आपके लिए जानना है जरूरी, मिलेगी इस चीज की जानकारी

दिल्ली की सड़कों पर क्यों लगेंगे क्यूआर कोड? आपके लिए जानना है जरूरी, मिलेगी इस चीज की जानकारी

Delhi QR Code System: दिल्ली की सड़कों पर अब क्यूआर कोड दिखेंगे और एक स्कैन से आप सकेंगे की सड़क पर कितना खर्च हुआ, काम किसने किया और यहां तक की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने जिन सड़कों पर स्ट्रेंथनिंग का और री-कार्पेटिंग का काम पूरा हो गया है, वहां क्यूआर कोड डिस्प्ले लगाने काम शुरू हो गया है। 
 
क्यूआर कोड लगाने का मकसद सड़क निर्माणा से जुड़ी जानकारी को आम लोगों तक पहुंचाना और उन्हें सीधे फीडबैक देने की सुविधा है। नए नियम के अनुसार, किसी भी सड़क का काम पूरा होने के सात दिनों भीतर ये बोर्ड क्यू शेल्टर, प्रमुख चौराहों और ज्यादा वाले इलाके में लगाए जाएंगे। 
 
क्यूआर कोर्ड से क्या जानकारी मिलेगी
 
क्यूआर कोड स्कैन करने पर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। सड़क का नाम और लंबाई, आखिरी बाक कब काम हुआ, किस ठेकेदार या एजेंसी ने काम किया, कितनी लागत सवीकृत हुई और डिफेक्ट लाइबिलीटी पीरियड कितना है। इस सबकी जानकारी क्यूआर कोर्ड स्कैन करने पर मिलेगी। इसके अलावा लोग प्लेटफ़ॉर्म पर सड़क की गुणवत्ता, ,सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है कि इस कदम का मकसद लोगों को सीधे प्रक्रिया में शामिल करना है। पारदर्शिता मतलब लोगों को जानकारी देना नहीं बल्कि उनकी बात सुनना भी है।  
 
हर वक्त काम करेगा क्यूआर कोड  
 
अधिकारियों के अनुसार, सभी डिस्प्ले बोर्ड एक समान डिजाइन में होंगे और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे साफ दिखाई दें और क्यूआर कोड हर समय ऑन रहे। अगर उसी सड़क पर दोबारा काम होता है, तो जानकारी को अपडेट करना भी जरूरी होगा। इसके साथ ही निगरानी के लिए एक व्यवस्था भी तैयार की गई है।  सभी डिवीजनों को 10 दिनों के भीतर कार्य पूर्णता रिपोर्ट जमा करनी होगी और जोनल स्तर पर इसकी नियमित जांच की जाएगी। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: काली पट्टी बांधकर सीएम रेखा गुप्ता का विरोध, कहा- 'संसद में जो हुआ वह पीड़ादायक

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन बिल के पारित न हो पाने को महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय करार दिया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को संसद में जो हुआ, वह हर उस महिला के लिए पीड़ादायक और निराशाजनक है, जो अपने अधिकार और सम्मान की उम्मीद रखती है। मुख्यमंत्री ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित समिट में काली पट्टी बांधकर विपक्ष की महिला विरोधी राजनीति के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला अधिकारों को लेकर जबर्दस्त नारेबाजी भी की गई।

Aaj Ka Mausam: बदलते मौसम ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में गर्मी और बंगाल में बारिश का अलर्ट; यहां देखें देशभर का वेदर अपडेट

IMD Weather Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में अस्थिर मौसम बना हुआ है।

PM Modi Nation Address: पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी, कहा- नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती

PM Modi Nation Address:  महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं-बहनों से क्षमा प्रार्थी हूं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें