Search KhabarFast

Press ESC to close

होटल और रेस्टोरेंट के लिए राहत भरी खबर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

होटल और रेस्टोरेंट के लिए राहत भरी खबर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

Commerical LPG Cylinder Supply: देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार ने एक बड़ा निर्णय किया है। केंद्र सरकार ने देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से देश भर के होटल, रेस्टॉरेंट और ढाबा संचालकों को राहत भरी खबर मिली है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रियायती कैंटीन, सरकार ने राज्यों के लिए ढाबा और प्रवासी श्रमिकों  के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी को मंजूरी दी है। इस ताजा मंजूरी के बाद अब कमर्शियल एलपीजी का कुल आवंटन 50 फीसदी हो गया है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए कमर्शियल एलपीजी की आंशिक सप्लाई पहले ही बहाल कर दी है। इसके अलावा, सरकार ने 18 मार्च के पत्र के जरिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी का अतिरिक्त 10 फीसदी हिस्सा आवंटित करने का सुझाव दिया है। ये आवंटन पीएनजी विस्तार के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुधारों के तहत होगा। इसके अलावा सरकार ने 21 मार्च के पत्र के जरिए राज्यों को कमर्शियल एपलीजी का 20 फीसदी हिस्सा आवंटित करने की मंजूरी दी है। इससे कुल आवंटन बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इसमें पीएनजी विस्तार के लिए 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' सुधारों पर आधारित 10 फीसदी आवंटन को भी शामिल किया गया है।

20 राज्यों ने आदेश जारी किया

मंत्रालय ने कहा कि ये अतिरिक्त 20 फीसदी आवंटन में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। जिनमें रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन/आउटलेट, सामुदायिक रसोई, होटल, औद्योगिक कैंटीन, खाद्य प्रसंस्करण/डेयरी, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले गैस सिलेंडर शामिल हैं। 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप कमर्शियल एलपीजी आवंटित करने के आदेश जारी कर दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें