कहीं आप भी तो इस तरह नहीं कर रहे पान का सेवन, जान लें इसके खतरनाक नुकसान

नई दिल्ली: आज के समय में पांच में से 2 लोग पान खाने के शौकीन हैं, हालांकि पान खाना फायदेमंद होते है, लेकिन कहते हैं कि किसी भी चीजे के सेवन की सीमित होता हैं अगर आप उससे ज्यादा खाते हैं तो उसे आपके शरीर में नुकसान के अलावा कुछ और नहीं होगा। तो आज हम आपको पान के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।
दरअसल पान कैफीन और तंबाकू की तरह होता है जो उत्तेजक प्रभाव पैदा कर सकता है। इससे मसूड़ों, उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है, हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से लार में भी बढ़ोतरी होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
पान के फायदे
-
खाना खाने के बाद पान के पत्तों का पेस्ट चबाने से आंतों की सेहत बढ़ जाती है।
-
सांसों की दुर्गंध और मुंह की दुर्गंध को भी दूर करता है।
-
दांतों के दर्द, मसूड़ों में दर्द, सूजन की समस्या में राहत मिलती है।
-
मुंह के संक्रमण की रोकथाम करने में भी फायदेमंद रहता है।
-
ब्लड शुगर के इलाज के लिए भी इसका इस्तेसमाल किया जाता है।
-
पान के पत्ते रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
-
पान से शुगर का इलाज किया जा सकता है।
पान के नुकसान
दरअसल पान के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसान हैं तो आएं पान के नुकसानों की बात करतें हैं। बहुत अधिक पान का सेवन करते हैं तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है।
-
पान से कुछ लोगों को स्किन में रैशेज, खुजली और रेडनेस की समस्या होने लगती है।
-
पान के ज्यादा खाने से मसूड़ों में दर्द हो सकता हैय़
-
पान के ज्यादा सेवन से हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
-
ज्यादा पान खाने से शरीर में हार्मोंस का असुंतलन हो सकता है।
-
ज्यादा पान खाने से गर्भावस्था में भ्रूण और उसके विकास पर इसका असर हो सकता है।
-
ज्यादा सेवन करने से ओरल कैंसर का खतरा बढ़ता है।
Leave a comment