HEALTH: मीठा हो रहा है भारतीयों का खून! हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में है सबसे ज्यादा बल्ड शुगर के मामले

HEALTH: मीठा हो रहा है भारतीयों का खून! हरियाणा समेत इन 10 राज्यों में है सबसे ज्यादा बल्ड शुगर के मामले

HEALTH: आज के मॉर्डन समय में अनियमित खान पान के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। जिमें से सबसे ज्यादा तीव्रता मधुमेह में दर्ज की गई है। बता दें कि, भारत में आश्चर्यजनक रूप से 101 मिलियन लोग मधुमेह से जूझ रहे हैं। वहीं  गोवा, पुडुचेरी और केरल में इसका सबसे ज्यादा उच्च प्रसार दर है। आज हम आपको ऐसे ही 10 राज्यों के बारे में बताने वाले हैं जहां मधुमेह सबसे ज्यादा अपने पैर पसार रहा है।

द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन में पता चला है कि भारत में आश्चर्यजनक रूप से 101 मिलियन लोग मधुमेह से जूझ रहे हैं।हमारी आबादी का 11.4% है।जबकि 136 मिलियन लोगों को प्रीडायबिटीज है। जिनहें चयापचय संबंधी विकार का शिकार होने की ज्यादा संभावना है। आने वाले कुच सालों में डेटा मधुमेह और अन्य NCD(गैर-संचारी रोग) जैसे कि प्रीडायबिटीज, ब्लड प्रेशर, उच्च कोलेस्ट्रॉल आदि की राज्य-वार संख्या के बारे में भी बात करता है।

आपको बता दें कि, सबसे ज्यादा प्रभावित देश का चौथा सबसे छोटा राज्य गोवा है। जहां 26.4% प्रचलन है। जबकि सबसे अधिक आबादी वाले राज्य यूपी में मधुमेह का प्रसार 4.8% है। पुडुचेरी 26.3% और केरल 25.5% के साथ चार्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर है।यूपी अभी मधुमेह को दूर रखने में कामयाब रहा है।अध्ययन राज्य में चयापचय संबंधी विकार में तेज वृद्धि की चेतावनी देता है। मध्य प्रदेश, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में भी मधुमेह की व्यापकता दर कम है लेकिन मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यहाँ मधुमेह से सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्य

1. गोवा - 26.4%

2. पुडुचेरी - 26.3%

3. केरल - 25.5%

4. चंडीगढ़ - 20.4%

5. दिल्ली - 17.8%

6. तमिलनाडु - 14.4%

7. पश्चिम बंगाल - 13.7%

8. सिक्किम - 12.8%

9. पंजाब - 12.7%

10. हरियाणा - 12.4%

Leave a comment