SKIN CARE: ठंड में भी दमकती रहेगी आपकी त्वचा, बस रात में करें ये काम

SKIN CARE: ठंड में भी दमकती रहेगी आपकी त्वचा, बस रात में करें ये काम

नई दिल्लीभारत में बस सर्दियों का मौसम शुरू होने ही वाला है।ऐसे में स्किन की देखभाल करना और भी कठिन हो जाता है। ऐसे में एक सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए स्किन केयर रूटीन में नाइट क्रीम को शामिल करना और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। नाइट क्रीम का इस्तेमाल करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिसकी वजह से स्किन ग्लो करती है। नियमित नाइटक्रीम के इस्तेमाल से स्किन को कई अन्य फायदे भी होते हैं।

क्यों जरूरी है रात में नाइट क्रीम

व्यस्त लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन डल और ड्राई होने लगता है। ऐसे में समय समय पर स्किन का देखभाल करना बेहद जरूरी है। दिन के मुकाबले रात में स्किन के डैमेज को बेहतर हील किया जा सकता है। सोते समय स्किन सेल्स तेजी से रीजेनरेट होती हैं। जिससे स्किन और ग्लोइंग बनती हैं। ऐसे में नाइट क्रीम डल चेहरे की सेल्स को बेहतर कर स्किन को टाइट और मुलायम बनाने में मदद करती हैं। इसलिए हेल्दी स्किन पाने के लिए नाइट क्रीम का इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

चेहरे पर नियमित नाइट क्रीम अप्लाई करने के फायदे

नाइट क्रीम के इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या नही होती है और स्किन हाइड्रेटेड रहती है। साथ ही नाइट क्रीम स्किन में कोलेजन को बूस्ट करती हैं। इसके अलावा स्किन पर नाइट क्रीम मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और स्किन हेल्दी बनी रहती है। नाइट क्रीम में एंटीएजिंग प्रॉपर्टीज पाया जाता है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से स्किन लंबे समय तक जवां बनी रहती है। इसके अलावा नाइट क्रीम स्किन के रिंकल्स और डार्क स्पॉट्स से बचाव करती है।

नाइट क्रीम अप्लाई करने का सही तरीका

नाइट क्रीम अप्लाई करने का सही तरीका जानना भी बेहद जरूरी है। नाइट क्रीम अप्लाई करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धो लें फिर चेहरे को साफ करने के बाद इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। अब क्रीम को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से अपवर्ड और सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक मसाज करें। इसके साथ ही नाइट क्रीम अप्लाई करते समय आंखों का खास ध्यान रखें।

Leave a comment