HEALTH TIPS: कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए रामबाण हैं ये फूड्स, फायदे जानकर हो जाएंगा हैरान

HEALTH TIPS: कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए रामबाण हैं ये फूड्स, फायदे जानकर हो जाएंगा हैरान

HEALTH TIPS: आज के आधुनिक युग में मोटापे से परेशान होना कोई नई बात नहीं है। हालांकि लोग अपने खान-पान का खास ध्यान रखने लगे है। वहीं शरीर की बात करें तो सेहत के लिए मोटा अनाज बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें तत्वों का खजाना है, जिसे खाने पर कई गंभीर से गंभीर बीमारियों का खतरा टल जाता है। हम बात कर रहे है बाजरा का। जिसकी रोट, खिचड़ी, टिक्की समेत दूसरी चीजें बनाकर स्वाद के साथ प्रोटीन ले सकते हैं।

बाजरे में होते हैं ये पोषक तत्व

दरअसल बाजरे में कॉपर, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीज, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं। इसमें ग्लूटन नहीं होता है। यही वजह है कि यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व हार्ट, पेट और किडनी की समस्याओं को दूर रखते हैं।

दिल की बीमारियां

बता दें कि बाजरे को डाइट में शामिल करने से यह दिल के बेहद फायदेमंद होता है। इसे मिलने वाला मैग्नीशियम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाले विटामिन बी 3 कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।

पाचन तंत्र 

बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और ग्लूटन होता है। यह आपका पाचन तंत्र सही करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके चलते यह आपके पेट की बीमारियों को दूर करता है।

मूड रखता है फ्रेश

बाजरे में मिलने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और एमिनो एसिड मूड को फ्रेश रखने में काफी सहायक होते हैं। यह तनाव से छुटकारा दिलाते हैं। इसी के चलते डिप्रेशन, तनाव, अल्जाइमर और एंग्जाइटी जैसी बीमारियों का खतरा टल जाता है।

Leave a comment