ब्लड शुगर कंट्रोल रखते है ये गूदेदार फल, जानें इसके चमत्कारी फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल रखते है ये गूदेदार फल, जानें इसके चमत्कारी फायदे

नई दिल्ली: शरीर को स्वस्त्थ रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते है, जिनमें हरी सब्जियां और फल आते है।वैसे तो हर फल के अपने फायदे होते है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले है जो टामाटर की तरह दिखता है। इस फल का नाम आलूबुकारा है जो लाल और बैंगनी रंग का होता है। इस फाल को कई तरह की डिशेज़ बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए आज हम आपको इस फल से जुड़े फायदों के बारें में बताने वाले है।

अलूबुखारा के फायदे

वजन कम करने में सहायक

आलूबुखारा फल मोटापे को कम करने में भी सहायक होता है। दरअसल,  आलूबुखारे में काफी कम कैलोरी पाई जाती है। इस वजह से यह वजन को कंट्रोल करने में सहायक साबित हो सकता है। वहीं फाइबर से भरपूर होने की वजह से भी आलूबुकारा फल को वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

आलूबुखारा हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने से ब्लड वेसेल्स पर दबाव पड़ता है जिससे हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा बढ़ता है। फ्रेश आलूबुखारा तो फायदेमंद होता ही है लेकिन ड्राय यानी सूखा आलूबुखारे भी। सूखा आलूबुखारा, एथेरोक्लेरोसिस (जिसमें आर्टरी वॉल्स में कोलेस्ट्रॉल, फैट और प्लाक जमा हो जाता है) से बचाव में सहायक होता है।

डायबिटीज में कारगर

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तब तो आपको खासतौर से प्रून्स यानी सूखे आलूबुखारे का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद बायोएक्टिव तत्व शुगर को कंट्रोल में रखता है।

Leave a comment