
नई दिल्ली: रोजमर्रा के जीवन में हम घर का खाना छोड़ कर बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते है। जिस वजह से हमारा शरीर बहुत सी बीमारियों से घिर जाता है। लोगों में आमतौर पर पाई जाने वाली बीमारी शुगर है। लगातार देश में शुगर के बढ़ते केस सरकार की चिंता बढ़ा रहे है। वहीं दूसरी तरफ कैंसर के बढ़ते मामले लोगों की मौतों का कारण बन रहे है। सरकार ने अब लोगों को कुछ राहत देने के लिए कैंसर समेत कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम 40 फीसदी तक घटा दिए हैं।
119 दवाओं की कीमत कम
सरकार ने जरूरी दवाओं की सूची (एनएलईएम) में शामिल 119 दवाओं की अधिकतम कीमत बुधवार को तय कर दी। इसके चलते कैंसर, डायबिटीज, फीवर, हेपेटाइटिस सहित कई गंभीर बीमारियों की दवाओं की कीमतों में 40% तक कमी की गई है। वहीं आने वाले समय में सराकर एनएलईएम में शामिल कुछ और दवाओं की अधिकतम कीमतें कम कर सकती हैं।
वहीं एनपीपीए की ओर से जिन मुख्य दवाओं की कीमतों में कमी गई है उसमें बुखार की दवा पैरासिटामोल, खून में यूरिक एसिड कम करने वाली दवा, मलेरिया, अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली एंटीबॉयोटिक्स शामिल हैं। इसके अलावा मेनिन्जाइटिस, लिवर, शुगर, मेनोपॉज, खून पतला करने वाली और कैंसर के ट्यूमर के बढ़ने की रफ्तार घटाने वाली दवाओं की अधिकतम कीमत तय की गई हैं।
40 फीसदी तक कम कुछ दवाएं
एलोप्यूरिनॉल -5.02
टैमोजोलोमाइज- 393
सोफोस्बुविर -468
क्लैरिथोरोमाइसिन- 34
लेट्रोजोले -26.15
हेपेरिन- 18
फ्लुकोनाजोल -26.5
सेफिक्सिम- 19.7
मेटफार्मिन- 3.11
पैरासिटामोल -1.78
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन -12.31
Leave a comment