मुनक्के ही नहीं उसका पानी भी है शरीर के लिए चमत्कारी, इस तरह करें सेवन

मुनक्के ही नहीं उसका पानी भी है शरीर के लिए चमत्कारी, इस तरह करें सेवन

 नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में हर कोई ड्राई फ्रूट्स का सेवन करता है, जैसे काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट खाना। इसके सेवन से शरीर में गर्माहट बनी रहती है और हम स्वस्थ रहते है। इसी बीच ठंड के मौसम में मुनक्के का इस्तेमाल भी हर घरों में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते है मुनक्के का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही आयुर्वेद में भी मुनक्के के पानी के बहुत फायदे है।

आइये आज हम आपको मुनक्के के पानी के फायदों के बारें बताएंगे।

मुनक्के के पानी से होते है ये फायदे

मुनक्के के पानी से आपको जबरदस्त फायदे मिलते हैं। सुबह खाली पेट अगर मुनक्के का पानी पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है। मुनक्के में मौजूद फाइबर कब्ज से निजात दिलाते है। इसके साथ ही यह शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मददगार होता है। मुनक्के का फायदा आपको वजन घटाने में भी काम आ सकता है। इसके लिए आपको रोजाना दूध के साथ 7 मुनक्का खा सकते है। यह वजन बढ़ाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

इस तरीके से आजमा सकता थे मुनक्के का पानी

अगर आप रात में सोने से पहले दो से तीन मुनक्के उबाल कर इसे पीते है तो ये शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। सर्दियों में अक्सर लोगों को जोड़ों में दर्द या फिर हड्डियों में दर्द रहता है, लेकिन दूध के साथ मुनक्का खाएंगे तो यह हड्डियों के दर्द को भी दूर करता है। मुनक्के के पानी का सेवन करने से आखों की रोशनी बढ़ती है। पानी को तैयार करने के लिए आपको रात में मुनक्के को भिगोकर रख देना है उसके बाद सुबह उठकर मुनक्के को निकालकर उस पानी का सेवन करें। मुनक्के का पानी सर्दियों में शरीर का ख्याल रखता है। साथ ही ठंड से भी बचाता है।

Leave a comment