
नई दिल्ली: चीन में बढ़ते कोरोना के मामले बाकी देशों में तो चिंता बढ़ा ही रहे है। साथ ही लोगों को सचेत होने की भी सलाह दे रहे है। ऐसे में अब भारत भी कोरोना वायरस ने दस्त दी है। बता दें देश में कोरोना का एक नया वेरिएंट मिला है। जिसको लेकर वैज्ञानिक भी चिंता जता रहे है।
बता दें, कोरोना का नया वेरिएंट CH.1.1 मिला है। जो महानगरों भी पाया गया है। महाराष्ट्र और गुजरात से कोरोना के नए वेरिएंट वाले मामलों की शुरुआत हुई है। दरअसल, इस वेरिएंट के मामले पिछले दिनों तेजी से बढ़े और सबसे पहले इसका पता महाराष्ट्र से चला। अभी तक इस वेरिएंट के 16 मामले मिले हैं। तो, वहीं 1 मामला गुजरात से मिला है। इसके बाद वैज्ञानिक एक बार फिर से सतर्क होने के लिए बोल रहे है।
आइए जानते हैं इस वेरिएंट के बारे में विस्तार से।
क्या है कोरोना का नया वेरिएंट CH.1.1?
बता दें कि कोरोना का ये नया वेरिएंट CH.1.1 डेल्टा वेरिएंट के म्यूटेशन से विकसित हुआ है। यानी कि आप इसे ऐसे समझें कि डेल्टा वेरिएंट ने एक नया रूप लिया है जिसकी वजह से, ये वरिएंट आया है। माना जा रहा है कि ये वेरिएंट आगे चल कर संक्रामक रूप ले सकता है और आम लोगों को अपना शिकार बना सकता है।
इस वेरिएंट के कारण वैज्ञानिको में चिंता बढ़ गई है। दरअसल, आने वाले समय में ये वेरिएंट खुल कर सामने आ सकता है, साथ ही ये हमारी वैक्सीन और इम्यून सिस्टम पर कैसे रिएक्ट करते है ये देखने वाली बात होगी।
Leave a comment