
नई दिल्ली: हमारे धरती पर वैसे तो कई सारे फल मौजूद है, लेकिन चेरी को एक रोमांटिक फल माना जाता है। अक्सर केक और स्वीट डिश पर लगी लाल रंग की देखने वाली चेरी देखने में बहुत सुंदर लगती है। ये आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। चेरी विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। चेरी खाने से शरीर में विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी जैसी विटामिन मिलते है। इसके अलावा चेरी को खाने से कई तरह के फायदे होते है।
चेरी खाने के फायदे
1. डायबिटीज कंट्रोल करता है
चेरी में ऐसे गुण पाए जाते है जो आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते है। चेरी शरीर को स्वस्थ रखती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। चेरी ग्लाइसेमिक इंडेक्स में काफी कम है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में चेरी जरूर खानी चाहिए।
2. इम्यूनिटी बढ़ाए
चेरी में खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें मेलाटोनिन नाम का तत्व होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। चेरी विटामिन सी से भरपूर होती है। आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
3. त्वचा को रखे जवां
चेरी खाने से त्वचा को कई फायदे मिलते है। चेरी में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते हैं आप स्किन पर चेरी लगा भी सकते है। इससे आपका फेस चमकदार और जवां बना रहेगा।
Leave a comment