
नई दिल्ली: दुनियाभर में हर इंसान अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए कई चीजों का सेवन करता है। इसमें से एक फल के अलावा कई चीजें आती है। वहीं एलोवेरा जूस के सेवन से भी शरीर को कई तरह के फायदे होते है। सर्दियों में स्किन को खूबसूरत और बालों को घना बनाने में भी इसका जूस काफी फायदेमंद है। इसलिए आज हम आपको एलोवेरा के चमत्कारी फायदों के बारे में बताने वाले है।
बता दें कि ऐलोवेरा जेल विटामिन, मिनिरल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग मॉइश्चराइजर, शॉवर जेल, शेविंग क्रीम और स्नस्क्रीन जैसे कई प्रोडक्ट में किया जाता है लेकिन फ्रेश एलोवेरा अधिक प्रभावशाली हो सकता है।वहीं जानकारी के मुताबिक एलोवेरा में स्टेरोल्स फेस-प्लंपिंग कोलेजन और हाइलूरोनिक एसिड मौजूद होता है जो स्किन की नमी को बनाएं रखता है। इलरे नियमित प्रयोग से फाइन लाइंस और झुर्रियों को दूर किया जाता है। इसके अलावा ये उम्र बढ़ने वाले संकेतों को 80प्रतिशत तक कम कर सकता है।
त्वचा के लिए कैसे करें ऐलोवेरा के जूस का इस्तेमाल
ऐलोवेरा एक ऐसा ट्रीटमेंट है जो आपको रात को सोने से पहले करना चाहिए। आपको इसके लिए केवल ऐलोवेरा जेल की जरूरत है। लेकिन इसे कैसे करें इस्तेमाल यह जानना जरूरी हैं। इसके लिए आप पहले ऐलोवेरा की पत्ती को दोनों कोनो से काटें और उसके बीच में से जेल निकालें। फिर अब इसे एक बाउल में इक्ट्ठा कर लें। उसके बाद अपने चेहरे को धो कर सुखा लें। फिर उस जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। उसके बाद इसे रातभर इसे चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह में पानी से मुंह धो लें। इससे आपके चेहरे पर मुहांसे से छुटकारा बहुत जल्द मिलेगा।
Leave a comment