
नई दिल्ली: देशभर में कई तरह के फल मौजूद है, जो शरीर को फायदे पहुंचाते है। इन्हीं फलों में से एक अनानास है, जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। ये फल ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते है बल्कि ये सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। अनानास भूख को बढ़ाता है साथ ही बॉडी में ताकत भी देता है। इसके अलावा तेज बुखार होने पर इसका सेवन किया जाए तो बुखार कम हो जाता है। ये फल यूरीन से लेकर पेट की गैस, दर्द, एसिडिटी और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में बेहद उपयोगी है। इसलिए आज हम आपको इस फल से जूड़े फायदों के बारे में बताने आए है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में करे मदद
अनानास एक ऐसा फल हो जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।अनानास में विटामिन सी की मात्रा 78.9 प्रतिशत होती है। इसे खाने से शरीर के विकास और शरीर के उपचार में काफी मदद मिलती है। यह शरीर में होने वाले घाव और आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
पाचन को मजबूत करें
अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो एंजाइम का मिश्रण होता है। अनानास का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अनानास में पाए जाने वाला ब्रोमेलैन दस्त जैसी बीमारी को कम करने में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत करता है
अनानास में मैंगनीज होने के कारण यह हड्डी को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस को स्थिर करने में मदद कर सकता है। अनानास में मौजूद मैंगनीज हड्डी की मरम्मत करने में भी मदद करता है।
Leave a comment