Search KhabarFast

Press ESC to close

'वह छोटे बच्चे को ड्रग्स बिकवाता...'गोल्डी बराड़ ने हरदीप निज्जर की हत्या कराने का किया दावा

'वह छोटे बच्चे को ड्रग्स बिकवाता...'गोल्डी बराड़ ने हरदीप निज्जर की हत्या कराने का किया दावा

Goldi Brar Big Claims:गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने बड़ा दावा किया है। उसका एक ऑडियो क्लीप वायरल हो रहा है। जिसमें वह दावा कर रहा है कि उसने हरदीप निज्जर की हत्या कराई है। उसने कहा कि निज्जर ऐसे लोगों का समर्थन करता था, जो 16-17 साल के युवाओं को ड्रग्स बेचने के लिए इस्तेमाल करता था और मुखबिरी करने करने का काम करता था।

बराड़ के अनुसार, इसी वजह से उसे और उसकी टीम को निज्जर की हत्या करनी पड़ी। बराड़ ने यह भी कहा कि हर किसी को अपने किए की कीमत चुकानी पड़ती है। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई थी।

भारतीय एजेंसी को पहले जताई थी आशंका

इंटेलिजेंस सूत्रा का कहना है कि भारतीय एजेंसिया और अधिकारी लंबे समय से यह दावा करते रहै हैं कि निज्जर की हत्या के पीछे गैंगवार और संगठित अपराध से जुड़ी गतिविधि हो सकती है। भारतीय सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ नेटवर्क की भूमिका को लेकर अमेरिका में हुई कार्रवाई ने इस आकलन को और हवा दे दी। भारत पहले भी कनाडा के उन आरोपों को खारिज करता रहा है, जिनमें हत्या को भारतीय सरकारी एजेंटों से जोड़ा गया था। भारतीय अधिकारी ने इन आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं होने की बात कही थी। अब ऑडियो के सामने आने से अब यह बात साफ है कि गोल्डी के आपसी गैंगवॉर में निज्जर की हत्या की गई थी, न कि भारतीय एजेंसियों ने हत्या कराई थी।  

Also read: नोएडा में रिटायर्ड कर्नल की पत्नी के साथ धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट कर लगाए 44 लाख रुपए का चूना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सड़क पर दिखा प्रियंका गांधी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर लगाया बर्बरता का आरोप; राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन बुधवार को और तेज हो गया। कांग्रेस और INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे।

Delhi News: सीमापुरी में तीन मंजिला मकान ढहा, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान ढह गया, जिससे कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। यह घटना दोपहर करीब 3.30 बजे न्यू सीमापुरी के ईदगाह मछली मंडी के पास हुई।

Kal Ka Mausam: 8 अक्टूबर को 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मानसून का असर अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 अक्टूबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast