Four Year Old Girl Raped Hathras : हाथरस में एक और हैवानियत, चार साल की बच्ची के साथ रेप

Four Year Old Girl Raped Hathras :  हाथरस में एक और हैवानियत, चार साल की बच्ची के साथ रेप

नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हाथरस में चार साल की एक मासूम बच्ची रेप का शिकार हुई है. यह वारदात थाना सासनी क्षेत्र के एक गांव की है. वहीं 4 साल की मासूम बच्ची का रेप पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय चचेरे भाई ने किय़ा है.

आपको बता दे कि, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाला उसका ही 20वर्षीय चचेरा भाई उसे टॉफी दिलाने के बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसने बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. वहीं इस खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया

वहीं डीएसपी रूचि गुप्ता भी सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची. उन्होंने पूछताछ कर बच्ची के परिजनों और गांव वालों से तथ्य जुटाए है. आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि, पिछले महीनें हाथरस में ही एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. उस पीडिता को दिल्ली के सफदंरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी. वहीं अब हाथरस में ही एक और रेप की खबर सामने आई है जो कि शर्मनाक है.  

Leave a comment