Hasin Jahan Dance: भारतीय क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने किया डांस, लोगों ने लगाई जमकर लताड़

Hasin Jahan Dance: भारतीय क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां ने किया डांस, लोगों ने लगाई जमकर लताड़

नई दिल्ली: विवादों में रही क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर से चर्चा में है. कोरोना संकट के बीच हसीन जहां का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें हसीन जहां दम मारो दम वाले गाने पर डांस कर रही है, जिसके बाद लोगों ने हसीन को जमकर लताड़ लगाई. बता दें कि यह वीडियो एक पार्टी का है. वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोगों का कहना है कि रमजान के महीने में कुछ तो शर्म करो. पहले ही तुम भोले भाले शमी की जिंदगी को बर्बाद कर चुकी हो. अब क्या करना चाहती हो.

बता दें कि साल 2014 में क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हसीन जहां ने शादी की थी. पहले हसीन जहां एक मॉडल थी. शादी के बाद हसीन ने मॉडलिंग को छोड़ दिया था. इतना ही नहीं हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर लीडर भी थी. साल 2015 में एक बेटी का जन्म हुआ था. दोनों की जिंदगी अच्छी बीत रही थी.

साल 2018 में दोनों की जिंदगी में एक ठहराव आ गया. जिसमें दोनों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर आरोप लगाए. हसीन जहां ने मोहम्मद शमी समेत उनके भाई के खिलाफ भी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद से दोनों का विवाद लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा है. वहीं, बाद में शमी ने बताया था कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है. पहले शादी उनकी सैफुदीन के साथ पश्चिम बंगाल में हुई थी. जो ज्यादा दिन नहीं चली थी.

 

Leave a comment