Sapna Choudhary Engagement: हरियाणवी सनसनी सपना चौधरी की सगाई, इस सिंगर से करेगी शादी !

Sapna Choudhary Engagement: हरियाणवी सनसनी सपना चौधरी की सगाई, इस सिंगर से करेगी शादी !

नई दिल्ली: हरियाणवी सनसनी सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी में नया मोड आने वाला है. बताया जा रहा है कि सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. हरियाणा के सिंगर और एक्टर वीर साहू को काफी दिनों से डेट कर रही थी.  वीर को हरियाणा का बब्बू मान भी कहा जाता है. यह सिंगर और एक्टर दोनों है. 
 
दोनों सिंगर के अफेयर की कहानी सभी की जुबान पर चढ़ी हुई है. बता दें कि एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में सपना चौधरी ने साहू की तारीफों के पुल बांधे थे. सपना चौधरी ने बताया था कि साहू काफी अच्छे इंसान है. वह काफी साफ दिल के है. पहली बार साहू के साथ उनकी मुलाकात एक अवार्ड शॉ के दौरान हुई थी. पहली बार देखने के बाद मुझे लगा कि वह काफी खडूस इंसान है.
 
इसके बाद हमारी दूसरी मुलाकात भी एक अवार्ड शॉ के दौरान हुई थी. भीड़ ज्यादा होने के चलते हमारी फिर भी बातें नहीं हो पाई. इसके बाद जब तीसरी बार मुलाकात हुई तो दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई. सपना चौधरी का कहना है कि जब हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से है तो बातचीत करने में बुराई क्या है. इसके बाद साहू में अच्छे लगने लगे और हम दोनों एक दूसरे जानते गए. ऐसे में सनसनी सपना चौधरी की शादी होने से करोड़ों फैंस का दिल टूट जाएगा. जो सपना चौधरी के गानो के सिवा किसी और के गाने नहीं सुनते है.  
 

Leave a comment