Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी 3500 रुपये प्रतिमाह

Haryana News: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी 3500 रुपये प्रतिमाह

HARYANA NEWS: हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत योजना की घोषणा की है। इसके तहत राज्य के पात्र बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य है कि इससे युवा आर्थिक रूप से सशक्त बनें और रोजगार तलाशने में उन्हें मदद मिले।

आपको बता दें कि 1 अगस्त 2024 से लागू इस नई व्यवस्था के मुताबिक 12वीं पास बेरोजगारों का भत्ता 900 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है। स्नातक करने वालों युवाओं के लिए भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है, जबिक स्नातकोत्तर योग्य बेरोजगारों के लिए यह 3 हजार रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है।

कौन होंगे पात्र

योजना का लाभ हरियाणा के स्थायी निवासी युवाओं को मिलेगा। जिस भी युवा की उम्र 18 से 35 साल के बीच हो और बेरोजगार होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता का आधार कार्ड और बैंक खाता योजना से लिंक होना जरूरी।

कैसे मिलेगा लाभ

योजना के तहत लाभार्थी को हर महीने सीधा बैंक खाते में 3500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया सरकारी पोर्टल या संबंधित विभाग के माध्यम से शुरू होगी। युवाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए अधिकारिक वेबसाइट https://www.hreyahs.gov.in/ पर जाना होगा। वहां “Haryana Saksham Yojana” लिंक पर क्लिक करके “ऑनलाइन आवेदन करें” विकल्प चुनें। आवेदन फॉर्म में आवश्यक दस्तावेजों के साथ सही जानकारी भरें और Submit करें।

सरकार का संदेश

युवाओं को अर्थिक मदद देने पर सरकार ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजमर्रा के खर्चों और कौशल विकास में मदद देना इस योजना का मुख्य मकसद है। इससे युवाओं को नौकरी खोजने के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने कहा कि यह योजना युवाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके कौशल विकास और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बारामूला में गरजे फारुक अब्दुल्ला, बोले- आर्टिकल 370 के लिए लड़ते रहेंगे, एक दिन वापस मिलेगा विशेष दर्जा

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उन्हें भरोसा है कि एक दिन जम्मू-कश्मीर को अपना विशेष दर्जा वापस मिल जाएगा।

Delhi Pollution: हवा और पानी पर मंडरा रहा खतरा...दिल्ली-NCR का AQI 168, यमुना में फिर दिखा जहरीला सफेद झाग

Delhi AQI: दिल्ली-NCR को पर्यावरण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में ज़हरीला सफ़ेद झाग फिर से दिख रहा है। जिससे पूरे इलाके में हवा की क्वालिटी 'खराब' कैटेगरी में आ गई है, कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 168 तक पहुँच गया है।

Aaj Ka Mausam 25 October: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन...देश के 15 राज्यों के लिए बनेगा आफत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

25 October Weather Update: इस समय पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना अवदाब पिछले घंटों में दक्षिण-पूर्व दिशा में धीमी गति से आगे बढ़ा है। जिसका असर भारत के दक्षिणी हिस्से में देखने को मिल रहा है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) उत्तर-पश्चिम इलाके के लिए अलर्ट जारी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast