Haryana News: बीरेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस बीजेपी को हरा सकती है

Haryana News: बीरेंद्र सिंह ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस बीजेपी को हरा सकती है

Haryana News: हरियाणा के उचाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने लेकर देर रात तक हलके के 4-5गांव में लगभग 50कार्यक्रमों में शिरकत की। बीजेपी जेजेपी गठबंधन टूटने पर कहा कि आज भी जेजेपी भाजपा की टीम बी ही नहीं बल्कि एक टीम में जैसे खिलाड़ी होते हैं और उनके साथ-साथ एक्स्ट्रा खिलाड़ी रखे जाते हैं ताकि चोट लगने पर उनको उनकी जगह खिलाया जाए। इस तरीके से बीजेपी और जजपा दोनों साथ मिलकर चल रही है।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में जेजेपी ने तो इतना ज्यादा भ्रष्टाचार किया है कि यहां तक कह दिया अगर सीधे काम करवाना है तो 8%देना होगा। अगर किसी को बीच में लेकर आओगे तो 10%यानी 2%बिचौलिए का होगा। उन्होंने कहा कि लूट का स्तर भी खत्म जेजेपी पार्टी ने कर दिया। तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद और राम मंदिर के बाद बीजेपी हरियाणा में आसमान की ओर जा रही थी। लेकिन जैसे-जैसे केजरीवाल को गिरफ्तार किया। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स को बंद कर दिया। इलेक्ट्रोरोल बांड का मुद्दा सामने आया। यह तीन मुद्दे ऐसे आए हैं जिससे जनता सब जान गई है। यह तीनों मुद्दे भाजपा सरकार की हार का कारण बनेंगे। अगर केजरीवाल को गिरफ्तार करना था तो एक साल पहले करते अगर कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को बंद करना था तो 1साल पहले करते। चुनाव के समय में इस तरीके की हरकत करना प्रजातंत्र नहीं है।

भाजपा सरकार को हराने का काम करेगी- बीरेंद्र सिंह

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में भाजपा अपने आप को पैन इंडिया पार्टी बताती है और जो लोकसभा के अंदर 10प्रत्याशी उतारे हैं उसमें से 6तो कांग्रेस के गए हैं। यानी कांग्रेस में से चले भी गए और अभी भी नेता है ऐसे में तो कांग्रेस पार्टी के पास नेता ही नेता है। इंडिया गठबंधन एक विपक्ष का संयुक्त रूप है। अगर कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ लड़ेगी तो लोकसभा में ही नहीं हरियाणा की विधानसभा में भी भाजपा सरकार को हराने का काम करेगी।

भाजपा सरकार हरियाणा की जनता की समस्याओं का निवारण नहीं कर सकी

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने दस वर्ष के कार्यकाल में भी भाजपा सरकार हरियाणा की जनता की समस्याओं का निवारण नहीं कर सकी। प्रदेशवासियों को पोर्टल के चक्कर में फंसा दिया। मैंने तो बीजेपी में रहते हुए भी कहा पोर्टल के अंदर अगर कोई गलती हो जाती है उसको ठीक करने का प्रावधान भी होना चाहिए। किसान क्या मांग रहे थे अपनी फसल का रेट ही तो मांग रहे थे आंदोलन में। इन सब बातों का असर भाजपा पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

Leave a comment