Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में शराब के नशे में खूनी खेल, दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Haryana News: सोनीपत में शराब के नशे में खूनी खेल, दोस्तों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के सेवली गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने अपने ही दोस्त के साथ मारपीट की। गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, अनुज अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोस्तों ने अनुज के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम, क्राइम टीम और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान अनुज गुप्ता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भागलपुर, बिहार का रहने वाला था। अनुज सोनीपत में एक जींस पर कलर करने वाली फैक्ट्री में काम करता था। वह शादीशुदा था और चार बच्चों का पिता था।

मृतक की पत्नी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी, मां ने ताला तोड़कर निकाला बाहर; पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के हांसी के न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच में जुट गई।

Haryana News: गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पीड़िता सिया ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पूछा - आरोपी की गिरफ्तारी में देरी क्यों?

Gurugram hit-and-run case: गुरुग्राम गोल्फ कोर्स रोड पर एक भयानक हिट एंड रन हादसा लगाताक तूल पकड़ रहा है। इस मामले में पीड़िता सिया ने आरोपी को गिरफ्तार न कर पाने के लिए गुरुग्राम पुलिस पर सवाल उठाए हैं। सिया का आरोप है कि उन्हें टक्कर मारने वाली कार का चालक समाचार चैनलों से बात करता हुआ देखा गया, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

UP News: सिर पर नहीं थी छत, अब मिला पक्का घर, कांशी राम आवास योजना से दिव्यांग परिवार को राहत; पेंशन और शिक्षा का भी मिला लाभ

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद बस्ती जिले में एक दिव्यांग परिवार को राज्य सरकार से आवास, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए सहायता मिली है। CM योगी के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने परिवार की चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए रामकिशन पांडे के परिवार, जिसमें चार दिव्यांग बच्चे हैं, की समस्याओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सहायता प्रदान की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast