Haryana News: हरियाणा के हांसी के न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच में जुट गई।
मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय रचना के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिली। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला।
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। महिला के सिर पर चोट भी लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।