Haryana Earthquake: रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता, सोनीपत में 5 किलोमीटर नीचे रहा केंद्र, घरों से निकले लोग

Haryana Earthquake: रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता, सोनीपत में 5 किलोमीटर नीचे रहा केंद्र, घरों से निकले लोग

Haryana Earthquake: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने अपने घरों और दुकानों में तेज झटके महसूस किए और कुछ घबराकर बाहर भी निकल आए।जानकारी के अनुसार, सोनीपत और उसके आसपास के इलाकों में हल्के भूकंप के झटके कई बार दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5आंकी गई। हालांकि, इससे कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत में 12बजकर 49मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सोनीपत के गोहाना में 5किमी धरती के अंदर था।इससे पहले 21दिसंबर को हरियाणा के झज्जर में भूकंप आया था। इस दौरान दोपहर 12बजकर 13मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3मापी गई थी। भूकंप का केंद्र झज्जर में ही था और इसकी गहराई धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई थी।

विशेषज्ञ बोले- धरती के नीचे बनी हुई है हलचल

पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा के विभिन्न जिलों खासकर रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर में समय-समय पर महसूस किए गए। भूकंपीय झटकों ने आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।ये सभी जिले जोन फैक्टर 0.16 में आते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये झटके बड़े भूकंप की चेतावनी नहीं कहे जा सकते, लेकिन यह जरूर दर्शाते हैं कि धरती के भीतर हलचल लगातार बनी हुई है।

Leave a comment