Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु में TVK की दमदार एंट्री, लेकिन नंबर गेम में पीछे; अब किस फार्मूले से बनेगी सरकार?

तमिलनाडु में TVK की दमदार एंट्री, लेकिन नंबर गेम में पीछे; अब किस फार्मूले से बनेगी सरकार?

 Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने सियासी हलचल तेज कर दी है। थलापति विजय की तमिलागा वेट्ट्री कझगम (TVK) ने अपनी पहली लड़ाई में डीएमके और एआईडीएमके पार्टियों के वर्चस्व को खत्म कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। विजय ने 49 हजार से ज्यादा वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज की है। TVK ने 108 सीटों पर कब्जा किया। लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े (118) से थोड़ी दूर रह गई है। अब सवाल यह है कि विजय सरकार कैसे बनाएंगे?

बता दें, DMK गठबंधन (SPA) करीब 73 सीटों ही हासिल कर सका, जिसमें DMK की अपनी सीटें 59 हैं। जबकि AIADMK गठबंधन (NDA के साथ) लगभग 53 सीटों पर ही सिमट गया। हालांकि, 234 सदस्यीय सदन में 118 सीटों की जरूरत है।

Also read: शुभेंदु अधिकारी या दिलीप घोष, किसके हाथों में होगी बंगाल की बागडोर; सीएम की रेस में 5 नाम शामिल

तमिलनाडू में कैसे बनेगी सरकार?

1. छोटी पार्टियों का समर्थन: PMK (4 सीटें), IUML (2), CPI (2) और अन्य निर्दलीय या छोटे दलों से समर्थन लेना TVK के लिए सबसे आसान विकल्प हो सकता है। इन दलों की कुल संख्या 10-12 तक पहुंच सकती है। 

2. AIADMK के साथ पोस्ट-पोल गठबंधन: दूसरा विकल्प है AIADMK (47 सीटें) के साथ हाथ मिलाना TVK को आसानी से बहुमत दिला सकता है।

3. DMK गठबंधन से बाहर समर्थन: DMK ने खुद को विपक्ष में बैठने का ऐलान कर दिया है। स्टालिन ने कहा है कि वे मजबूत विपक्ष का रोल निभाएंगे। फिर भी, अगर कोई अप्रत्याशित घुटन बनती है तो बाहर से समर्थन की संभावना को पूरा करने के बारे में सोचा जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ईरान ने समुद्र के नीचे काट दी इंटरनेट केबल तो ठप हो सकते हैं UPI और WhatsApp? जानिए भारत पर कितना होगा असर

Iran Warn US: ईरान और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। अगर इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण

हाईकोर्ट से झटका, फिर भी अड़ीं नेहा बोरा, बोलीं- ‘पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करूंगी’

Neha Bora Denied Signature:ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट से

₹54 लाख तक किराया! भारत की सबसे रॉयल ट्रेनों में शामिल है महाराजा एक्सप्रेस, जानें बुकिंग का प्रोसेस

Indian Train Service: भारत में लग्जरी ट्रेन से सफर करने का सपना देखने वालों के लिए महाराजा एक्सप्रेस खास विकल्प है। इस

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast