
सिरसा: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई। इसी बीच सिरसा में जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह ने भूपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट बीजेपी के दफ्तर से बाटेंगे।
दिग्विजय चौटाला ने आज मीडिया से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो भाजपा की बी टीम है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी पार्टी के बिग बॉस का हुकुम मानने की बजाय भाजपा के बिग बॉस का का हुक्म मानते हैं। उन्होंने बताया कि जेल के डर से बचने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुछ भी कुर्बान कर सकते हैं। हुड्डा की राजनीति सारा हरियाणा देख रहा है वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने किरण चौधरी को राज्यसभा की टिकट दी है राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सामने कांग्रेस और विपक्ष कमजोर साबित हुआ है।
दिग्विजय का हुड्डा पर निशाना
इससे पहले भी राज्यसभा चुनाव को लेर दिग्विजय चौटाला ने हुड्डा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्यसभा चुनाव में हार के डर से पीछे हट रहे है। अब तो हमारे भी कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस के पास अब गिनती पूरी हो गई है। हम भाजपा के खिलाफ वोटिंग करने का वादा कर चुके है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतार दें। जननायक जनता पार्टी अपना पूरा समर्थन देगी। कांग्रेस किसी खिलाड़ी या फिर किसी नेक हरियाणवी को उम्मीदवार बनाए जजपा साथ खड़ी है।
Leave a comment