Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर, 15 अगस्त से पहले बढ़ी सतर्कता

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर, 15 अगस्त से पहले बढ़ी सतर्कता

15 August Alert: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के पहले देश की राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। ये हाई अलर्ट दिल्ली के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और बिजी इलाकों के लिए जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने इन जगहों पर 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगवाए हैं। जानकारी के अनुसार, ये पोस्टर इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा और अलग-अलग खालिस्तानी संगठनों से जुड़े आतंकवादियों के हैं, जिसमें उन सभी की सारी डिटेल्स दी गई हैं।

मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे बड़े राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान आतंकी खतरे की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में पुलिस एहतियात बरतते हुए इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करती है। इसलिए इस साल के स्वतंत्रता दिवस के लिए भी पुलिस ने अपमी कमर कस ली है और इन वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी कर जगह-जगह छपवा दिए हैं। इसी के साथ पुलिस ने आम जनता से भी सतर्कता की अपील की है और संदिग्ध की पहचान होने पर तुरंत सूचना देने को कहा है।

Also read: Jharkhand Bandh: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में झारखंड बंद, BJP ने किया राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर में किसके नाम?

बताया जा रहा है कि इन पोस्टरों में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा के नाम और जानकारी दी गई हैं। इसके अलावा खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला तथा बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा का नाम भी शामिल हैं।

इसी के साथ इस पोस्टर में इंडियन मुजाहिदीन के रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल, अल-कायदा के मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान, अल-कायदा के मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान की जानकारी भी दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Chandigarh Bomb Threat: 15 अगस्त से पहले चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पंजाब यूनिवर्सिटी भी निशाने पर

Chandigarh Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले चंडीगढ़ में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। शहर के कुछ स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी भेजे जाने की सूचना है। धमकी मिलने के बाद संबंधित स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इसके साथ ही पंजाब यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

Ranchi Protest: 'किसी के पैर में चोट, किसी को सूजन', पुलिस की लाठीचार्ज में घायल छात्रों की आपबीती

Ranchi Protest: रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन लगातार चल रहा है। 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव किया। इस दौरान छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई। लाठीचार्ज के दौरान कई छात्र घायल हुए। छात्रों के खिलाफ आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast