Haryana News: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी, दिया भाईचारे का संदेश

Haryana News: श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी, दिया भाईचारे का संदेश

Haryana News: हरियाणा के पिंजौर में श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा ऐपल मंडी एचएमटी पिंजौर में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नायब सैनी ने बाबा खाटू श्याम के दरबार में माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा आपसी सौहार्द और भाईचारा का संदेश देती है।

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव में पहुंचने पर श्री श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता व संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बनतो कटारिया, लतिका शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, नगपरिषद चेयरमैन कृष्ण लांबा आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने श्याम बाबा की विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक प्रोग्राम होते रहने चाहिए, इससे सौहार्द की भावना बढ़ती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी।

Leave a comment