Jind Accident: जींद में हादसे का शिकार हुई पिकअप गाड़ी, 7 लोगों की मौत; 8 लोग गंभीर रूप घायल

Jind Accident:  जींद में हादसे का शिकार हुई पिकअप गाड़ी, 7 लोगों की मौत; 8 लोग गंभीर रूप घायल

Jind Accident:  हरियाणा के जीद में एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां गोगा मेडी धाम जा रही एक पिकअप गाड़ी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

जिला कुरुक्षेत्र के गांव मिरचेहडी निवासी टाटा मैजिक गाड़ी में सवार होकर 16 लोग गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे। नरवाना के गांव बिधराना के पास उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें कई व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें से 7 श्रद्धालुओं की नागरिक अस्पताल नरवाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, 2 महिलायें और 4 व्यक्ति की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

इस हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर रात हुए हादसे में कुरुक्षेत्र से गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।  मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Leave a comment