Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा में 1700 रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने ट्रैप लगाकर दबोचा

Haryana News: हरियाणा में 1700 रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने ट्रैप लगाकर दबोचा

Haryana News: हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), हरियाणा ने एक और सफल ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने कृषि भूमि के इंतकाल (म्यूटेशन) के बदले रिश्वत मांगने वाले महेंद्र सिंह पटवारी को 1,700 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना एसवी एंड एसीबी, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या था मामला

ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी कृषि भूमि के इंतकाल की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए गांव सिसवाल, तहसील आदमपुर, जिला हिसार स्थित पटवारखाना में कार्यरत पटवारी महिंदर सिंह द्वारा 1,700 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत एसवी एंड एसीबी की सिरसा इकाई ने ट्रैप का आयोजन किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी को शिकायतकर्ता से 1,700 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। मामले की जांच जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से पुनः आह्वान किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल ब्यूरो के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णत गोपनीय रखी जाती है तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast