Haryana News: पानीपत में मनोहर लाल ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को याद दिलाया पीएम मोदी का ये नारा

Haryana News: पानीपत में मनोहर लाल ने भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं को याद दिलाया पीएम मोदी का ये नारा

Panipat News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल पानीपत पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 400 पार का नारा याद दिलाया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी चुनाव प्रचार में जुट जाए। मनोहर लाल ने कहा कि एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिए सभी घर-घर जाकर पार्टी के लिए वोट मांगे।

वहीं राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार ने एक बार फिर से दोहराया कि भाजपा को जनता का प्रचंड बहुमत मिल रहा है। पार्टी हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है जबकि विपक्ष को अभी तक उनके सामने कोई उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे।  देशभर में भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड़ कार्यकर्ता है। पन्ना प्रमुख और बूथ लेवल तक के सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी के लिए काम करते हैं और संगठन के बलबूते पर ही देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे।

करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे मनोहर लाल

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में भाजपा की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार भाजपा के लिए करनाल की सीच काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल कनराल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। जिसकी वजह से इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहने वाला है। वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

Leave a comment