Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Haryana News: यमुनानगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां कमला नगर में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है, जिनकी उम्र महज छह साल और दो साल बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम शरण सिंह बताया जा रहा है इनकी उम्र 35 वर्षीय है। बताया जा रहा है कि दशहरा उत्सव देखने के बाद शरण सिंह अपने परिवार को घर छोड़कर सब्जी लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने कथित तौर पर उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। हमले में गंभीर रूप से घायल शरण सिंह को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोपोंयों पर कड़ी करवाही की मांग की।

परिवार में पसरा मातम

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दो छोटी-छोटी बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वहीं, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि परिजन रामपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में हत्या की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच मे जुटी हैं पुलिस ने दो व्यक्तियों के नामजद किये हैं व एफ आई आर दर्ज की हैं अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में 61 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, बेटे पर पिता को मारने का आरोप

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद के तहसील चौक क्षेत्र में 61 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का आरोप उनके ही बेटे पर लगा है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

Haryana News: सोनीपत में भीषण आग का तांडव, फैक्ट्री जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बीती देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 12 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast