Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत में भीषण आग का तांडव, फैक्ट्री जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान

Haryana News: सोनीपत में भीषण आग का तांडव, फैक्ट्री जलकर खाक; करोड़ों का नुकसान

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में बीती देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 12 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है।

कुंडली में स्थित एक फैक्ट्री में आग जबरदस्त तरीके से लग चुकी है। यह आग कुंडली औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 124 पर स्थित कूलर और एलईडी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है और इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है।आग बुझाने के लिए सोनीपत और पानीपत से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। वर्तमान में 10 से 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। फैक्ट्री के सभी फ्लोर पर आग फैल गई थी और अभी भी फर्स्ट फ्लोर के अंदर आग लगी हुई है।

करोड़ों के नुकसान की आंशका

वहीं इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि गनीमत यह है कि अभी तक किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि आग फिलहाल काफी हद तक काबू में है और अंदर की तरफ बची हुई आग को बुझाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में आज रात 10 बजे से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, 24 अक्टूबर तक ठप हो सकती हैं सेवाएं!

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल आज रात 10 बजे से शुरू होने जा रही है। गुरुग्राम और नूंह में बिजली वितरण के लिए निजी कंपनी को समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसी कड़ी में भिवानी में भी बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और संबंधित फैसले के विरोध में प्रतियां फूंकीं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समानांतर लाइसेंस देने का फैसला वापस नहीं लिया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। वहीं, बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने के बावजूद संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है।

Haryana News: हरियाणा में सुशासन पुरस्कार पाने का मौका, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत असाधारण एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और कर्मचारी समूहों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पुरस्कार सुशासन दिवस के अवसर पर 25 दिसंबर, 2026 को प्रदान किए जाएंगे।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी हुई खत्म, अब इस दिन होगा अवकाश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के साथ अब छुट्टियों के नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है। अब मदरसों में शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रखने की व्यवस्था लागू होगी। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि मदरसों को सामान्य स्कूलों की तर्ज पर संचालित करने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ उत्तराखंड शिक्षा परिषद का पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा, ताकि मुस्लिम समाज के बच्चे आधुनिक शिक्षा हासिल कर डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast