22 October Weather Update: देशभर के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मानसून की वापसी के बाद दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर बारिश के रूप में साफ दिखाई दे रहा है। तो वहीं मौसम विभाग ने कल 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट की मानें तो दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे रहा है। तो चलिए कल के मौसम के बारे में जानते है।
इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के लगभग 15 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार में मध्यम से भारी बारिश संभव है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर भी जारी रहेगा। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। तो वही, कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी शामिल है।
Also read: सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद बदली रणनीति
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि, कल 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज जा सकता है।
हरियाणा-पंजाब में कल का मौसम
IMD के अनुसार, हरियाणा और पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन सर्दी की दस्तक से मौसम ठंडा बना रहेगा।