Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा की विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी में कुलसचिव बनीं सुमन वशिष्ठ, पदभार किया ग्रहण

Haryana news : हरियाणा की विश्वकर्मा कौशल यूनिवर्सिटी में कुलसचिव बनीं सुमन वशिष्ठ, पदभार किया ग्रहण

Haryana news : सुमन वशिष्ठ को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश हरियाणा के राज्यपाल एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष द्वारा जारी किए गए हैं। इससे पूर्व सुमन वशिष्ठ गुरुग्राम विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के रूप में कार्यरत थीं। 

मंगलवार को उन्होंने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव के रूप में कार्यभार संभाला। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी और प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। 

सुमन वशिष्ठ ने इस दायित्व के लिए राज्यपाल एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम तथा कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।   


कार्यभार ग्रहण करते हुए सुमन वशिष्ठ ने कहा कि मुझे देश के प्रथम राजकीय कौशल विश्वविद्यालय की कुलसचिव बनने पर गर्व एवं हर्ष की अनुभूति हो रही है। यह विश्वविद्यालय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कल्पनाओं का साकार रूप है। इस विश्वविद्यालय को शिक्षा के वैश्विक मानचित्र पर चमकाना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

 नवनियुक्त कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासनिक उत्कृष्टता से विश्वविद्यालय को उन्नति के मार्ग पर ले जाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के नेतृत्व में हम सभी मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कौशल में और अधिक वृद्धि कर बेहतर परिणाम की ओर ले जाना हमारा साझा लक्ष्य होगा। 

 

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों और शिक्षकों का नवनियुक्त कुलसचिव से परिचय करवाया। सभी ने कुलसचिव के रूप में कार्यभार संभालने पर सुमन वशिष्ठ को बधाई दी। सुमन वशिष्ठ का कॉर्पोरेट तथा सरकारी विश्वविद्यालयों में 26 वर्षों का लम्बा अनुभव है। वह कार्यवाहक कुलसचिव, ओएसडी और इंडस्ट्रियल रिलेशन्स एन्ड कॉर्पोरेट अफेयर्स की निदेशक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में अगले साल मई के पहले सप्ताह में होगी 100 माइल्स हिमालयन अल्ट्रा रन, माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक

उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय एडवेंचर टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य

CM धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, 'काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं'

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मन की बात में बिहार के मखाना के निर्यात की चर्चा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड में बिहार के पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का उल्लेख किया। इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast