Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम को जाम फ्री कराने की तैयारी शुरू, नए फ्लाईओवर बनाने की प्लानिंग तेज

Haryana News: गुरुग्राम को जाम फ्री कराने की तैयारी शुरू,  नए फ्लाईओवर बनाने की प्लानिंग तेज

Gurugram Traffic: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में आए दिन लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। अब गुरुग्राम को जाम से निजात दिलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो-होंडा चौक से रामपुरा तक फ्लाईओवर बनाने की योजना चल रही है।

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर 10 किमी लंबा होगा। दावा है कि फ्लाईओवर के बनने से गुरुग्राम को काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी। आपको बता दें कि हीरो-होंडा चौक से रामपुरा फ्लाईओवर तक खचाखच ट्रैफिक जाम होता है। जिसकी वजह से यहां रोजाना सुबह-शाम लोगों को परेशानी होती है। 

फ्लाईओवर के लिए डीपीआर तैयार करने के आदेश

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव के कारण ट्रैफिक की समस्या ज्यादा खराब हो जाती है और 10 किमी की दूरी तय करने में आधे घंटे से भी ज्यादा का समय लगता है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ पीसी मीणा का कहना है कि एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव के साथ इसको लेकर वार्ता हुई थी। वहीं, संतोष यादव ने हीरो-होंडा चौक से रामपुरा तक नए फ्लाईओवर के लिए डीपीआर तैयार करने का आदोश दिए हैं।

रोजाना गुजरती है एक लाख गाड़ियां

दिल्ली-जयपुर हाईवे के जरिए दिल्ली और जयपुर के बीच रोजाना एक लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे के बनने के बाद इस क्षेत्र में ट्रैफिक कम देखने को मिला था। हालांकि, द्वरका एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल प्लाजा खुलने के बाद एक फिर इस हाईवे पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। आपको बता दें कि बिजवासन टोल प्लाजा पर टोल बचाने के लिए ज्यादातर कमर्शियल गाड़ियां दिल्ली-जयपुर हाईवे का ही इस्तेमाल करते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें