Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी

Haryana News: नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, आवेदन की तारीख बढ़ी

Haryana News: नवोदय विद्यालय समिति, जयपुर संभाग द्वारा जिला फतेहाबाद के गांव खारा खेड़ी स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 22 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। चयन परीक्षा आगामी 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित करवाई जाएगी।

एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी बिना फीस के नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/ अथवा कक्षा 9वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 दिए गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जिस जिले के मूल निवासी है और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उसी जिले में स्थित सरकारी/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 8वीं में पढ़ रहे हैं, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित है एवं वे वहां प्रवेश लेना चाहते हैं। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होनी चाहिए। यह एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू है।

उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं में चयन परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषय शामिल होंगे। 100 अंकों की यह परीक्षा ओएमआर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्न पत्र होगी। परीक्षा में द्विभाषीय प्रश्न पत्र (हिंदी व अंग्रेजी) होंगे तथा पाठ्यक्रम तथा चयन मानदंड के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में चयन परीक्षा में कुल 100 अंकों की परीक्षा में मानसिक योग्यता, अंग्रेजी, गणित व सामाजिक विज्ञान विषय शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर आधारित ऑब्जेक्टिव टाइप (बहुविकल्पीय) प्रश्र पत्र होगी। परीक्षा में द्विभाषीय प्रश्न पत्र (हिंदी व अंग्रेजी) होंगे तथा पाठ्यक्रम तथा चयन मानदंड के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सत्ता पलट की बात करने वालों पर बरसे अनिल विज, राहुल गांधी को भी दिया जवाब

Haryana News: विपक्षी पार्टियों द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान की तरह भारत में भी सत्ता पलट करने की बात कही जा रही है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान की जनता बहुत जागरुक है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर भी जिसमें उन्होंने हरियाणा के युवाओं को आंदोलन में भाग लेने का आवाहन किया था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कौन-सा आंदोलन किस चीज का आंदोलन यह चाहते हैं कि देश में अराजकता फैल जाए।

Haryana News: गुरुग्राम-स्टॉकहोम सिटी-टू-सिटी सहयोग से बढ़ेंगे निवेश के अवसर, हरियाणा के युवाओं को मिलेगा फायदा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वीडन के ऐतिहासिक दौरे के दौरान राज्य सरकार और स्वीडिश कंपनियों के बीच कुल 4000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) पर हस्ताक्षर हुए। इस महत्वपूर्ण यात्रा ने हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार, निवेश, आर्थिक सहयोग तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी साथ में उपस्थित रहे ।

Haryana News: हरियाणा में मछली और झींगा पालकों की बल्ले-बल्ले, अब सस्ती बिजली से घटेगी लागत

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि राज्य में मत्स्य पालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनको जहां उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा, वहीं उनकी मत्स्य तथा झींगा की बिक्री के लिए अलग से मंडी का प्रावधान किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast