Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: डिम्पल अरोड़ा मर्डर केस में बड़ा एक्शन, करनाल पुलिस की मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

Haryana News: डिम्पल अरोड़ा मर्डर केस में बड़ा एक्शन, करनाल पुलिस की मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

Haryana News: हरियाणा के करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो आरोपियों को गोली लगी। दरअसल, करनाल में बीते दिनों सेक्टर 9 में एक महिला डिम्पल अरोड़ा की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है, महिला बिजली बोर्ड में काम करती थी और लंच टाइम में अपने घर की तरफ आ रही थी, लेकिन हत्यारे ने पीछे से आकर महिला को गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और करनाल पुलिस की सीआईए टीम को सूचना मिलती है जिसके बाद करनाल इंद्री रोड पर पुलिस और आर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में एक आरोपी जिसका नाम विकास है, उसका क्रिमिनल बैकग्राउंड काफी बड़ा है आरोपी को मर्डर के मामले में 20 साल की सजा हुई थी और जो पैरोल बाहर है उसके साथ पुलिस की मुठभेड़ होती है जब पुलिस उसको पकड़ने की कोशिश करती है तो आरोपी विकास पुलिस पर फायरिंग कर देता है जिसके बाद जवाबी कार्रवाई होती है पुलिस की जब गोली चलती है तो आरोपी को दो गोली लगती है जिसके बाद पुलिस आरोपी को करनाल के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचती है।

Also read: हरियाणा के झज्जर में सनसनीखेज मर्डर, कार सवार युवकों ने गोलियों से भून डाला युवक

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरा मामला क्या है आखिर किस वजह से महिला की हत्या की गई और इस साजिश के पीछे और कौन-कौन है पुलिस इस मामले की तफतीश कर रही है ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जेजेपी ने शुरू किया ‘जन जन अभियान’, दिग्विजय चौटाला ने HSPC की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए

HARYANA NEWS: हरियाणा में जन नायक जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आम लोगों से सीधे जुड़ने के उद्देश्य से ‘जन जन अभियान’ की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले दिन जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने डबवाली हल्के के दर्जनभर गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय मुद्दों, रोजगार, बिजली-पानी और युवाओं से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी।

HARYANA NEWS: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले

HARYANA NEWS हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ। 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी हुआ। पुलिस में ADGP, IG,DIG लेवल अधिकारियों के तबादले किए गए। गुरुग्राम के पुलिस कमीश्नर विकास अरोड़ा का तबादला हुआ। अब गुरुग्राम के नए कमिश्नर IPS शिबास कविराज होंगे। हरियाणा सरकार ने तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए

UP News: लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर में 10 जिंदगियां स्वाह; 2 घायल

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। हाईवे पर ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast