Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: घरौंडा में CEV अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 35 हजार रुपये बरामद

Haryana News: घरौंडा में CEV अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 35 हजार रुपये बरामद

Haryana News: हरियाणा के करनालमेंराज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज प्रमोद कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (ग्रुप बी) कार्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स (सी.ई.वी.), घरौण्डा, जिला करनाल को ₹35,000 (पैंतीस हजार रुपये) की नकद रिश्वत लेते हुए  गिरफ्तार किया।

शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी को कार्यालय सी.ई.वी. केन्द्र, घरौण्डा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 7भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988के अंतर्गत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी द्वारा ऑनलाइन आवेदन और आवश्यक राशि जमा करने इत्यादि प्रक्रिया को दरकिनार कर सब्जी उत्कृष्टता केन्द्र, घरौण्डा में  उगाए गए खरबूजे के 10,000  पौधों को ₹3.50प्रति पौधा की दर से बेचने के एवज में ₹35,000की रिश्वत की मांग की गई थी। यह राशि एक माध्यम व्यक्ति के जरिये ली जा रही थी।

हरियाणा सतर्कता ब्यूरो के करनाल रेंज के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया  ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी। यदि कोई भी सरकारी अधिकारी/कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में दिल दहला देने वाला मामला, पहले युवती पर चाकू से हमला; फिर में युवक ने घर में आग लगाकर की खुदकुशी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब 24वर्षीय युवक जतिन ने अपने घर के अंदर गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा ली। यह घटना आज शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मृत पाया।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast