Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे हटाए गए, क्या पाकिस्तान भेजा जा रहा था वीडियो?

Haryana News: सोनीपत रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे हटाए गए, क्या पाकिस्तान भेजा जा रहा था वीडियो?

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से देश की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे हटाए गए हैं। एक कैमरा रेलवे स्टेशन के पास पोल पर लगाया गया था। अब सीसीटीवी कैमरे को गाजियाबाद पुलिस, आईबी, एनआईए और रेलवे अधिकारियों की निगरानी में उतारा गया है।

बता दें कि 15 मार्च को गाजियाबाद पुलिस ने 6 संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध से पूछताछ के बाद ये खुलासा हुआ था कि देशभर में 50 जगह खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगाने थे।

जांच एजेंसियों ने उतरवाए कैमरे 

बता दें कि गाजियाबाद पुलिस एक संदिग्ध को लेकर सोनीपत पहुंची और रेलवे स्टेशन के उस पोल तक पहुंची जहां पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। उसी के पास पहले पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की फिर एक पुलिसकर्मी द्वारा कैमरा उतारा गया। सूत्रों के मुताबिक, ये मामला जासूसी नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां पाकिस्तानी हैंडलर व्हाट्सएप के जरिए निर्देश देकर संवेदनशील स्थानों की लाइव फुटेज मंगवा रहे थे। हालांकि, मामले में आरपीएफ थाना प्रभारी द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई।

संदिग्ध आरोपियों का खुलासा

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान से मिले हुए किसी गैंग के द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना है। जिसके बाद जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए। जांच एजेंसियों की इनपुट के बाद गाजियाबाद पुलिस ने कौशाम्बी से 6 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने खुलासा किया था कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़-भाड़ वाले इलाके में 50 कैमरे लगाए जाने थे।        

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast