Search KhabarFast

Press ESC to close

Isreal-Iran Tension: लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री भी मारे गए, इजरायल ने दी सबसे बड़ी चेतावनी

Isreal-Iran Tension: लारीजानी के बाद ईरान के खुफिया मंत्री भी मारे गए, इजरायल ने दी सबसे बड़ी चेतावनी

Iran's Minister Eliminated: इजरायल-अमेरिका और ईरान में 19वें दिन युद्ध जारी है। ईरान एक के बाद एक अपने सर्वौच्च लीडर को खोता जा रहा है। साथ ही इजरायल-अमेरिका को जवाब भी दे रहा है। अब इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब भी ढेर हो गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने दावा किया कि ईरान के सर्वैच्च राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद के सचिव लारीजानी के बाद खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब को मार गिराया गया है। 

कौन थे इस्माइल खातिब?        

आईडीएफ के ताजा हमले में मारे गए खातिब ईरान के खुफिया मंत्रालय के चीफ थे। इजरायली सूत्रों के अनुसार उनके साथ मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं। इजरायल और अमेरिका से युद्ध में ईरान ने अब तक अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई टॉप लीडर को खो चुका है।

लारीजानी की मौत ईरान के लिए झटका

इस्माइल खान से एक दिन पहले यानी 17मार्च को ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी की भी इजरायल के हमले में मौत हो गई थी। लारीजानी के मारे जाने की पुष्टि ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी कर दी है। अब ईरान के खुफिया मंत्री खातिब के ढेर होने के दावा इजरायल ने किया है। यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है। क्योंकि, अली लारीजानी ईरान की सुरक्षा नीतियों के प्रमुख चेहरा थे। वह पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ता में भी शामिल रहे थे। इजरायल ने उन्हें “शासन के प्रभावी नेता” बताया था।

इजरायल ने फिर चेताया

इस्माइल खातिब को मारे जाने  का दावा करने के बाद इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और मैंने इजरायल डिफेंस फोर्सेज को खुफिया जानकारी और ऑपरेशनल विंडो स्थापित होते ही बिना किसी झिझक के किसी भी वरिष्ठ ईरानी अधिकारी को खत्म करने का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ईरान को और चौंकाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रूसी और ईरानी तेल पर छूट खत्म, भारत के सामने नई आपूर्ति चुनौती; बढ़ सकती हैं लागतें

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अब वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका ने रूसी और ईरानी तेल पर दी गई अस्थायी छूट को खत्म करने का फैसला किया है।

Iran-US Deal: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान से समझौते के बाद पाकिस्तान जाएंगे, इस्लामाबाद में हो सकती है ‘ऐतिहासिक डील’

Iran-US Deal: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी बार पाकिस्तान के राजधानी इस्लामाबाद में बातचीत होने वाली है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर यह बातचीत किसी ठोस नतीजे पर पहुंचती है, तो वे समझोते पर हस्ताक्षर करने के लिए पाकिस्तान जा सकता हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें