Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News:सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार सरकार के अगले मुखिया? सीएम नीतीश ने दिए बड़े संकेत

Bihar News:सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार सरकार के अगले मुखिया? सीएम नीतीश ने दिए बड़े संकेत

Nitish Kumar Statement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं। इसके साथ ही ये भी तय हो गया कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं। इसी के साथ ही बात की भी चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार की जगह बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि, कई नामों की चर्चा हो रही है।

सीएम नीतीश कुमार 18 मार्च को जमुई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा इशारा किया। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखते हुए कहा कि अब सब काम यह करेंगे।

सम्राट चौधरी का कद बढ़ा

नीतीश कुमार का बयान सामने आने के बाद सवाल उठने लगे है कि क्या सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे? हालांकि, अभी तक किसी के नाम की पुष्टी नहीं हुई लेकिन, सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री की रेस में हैं। उनके नाम की भी चर्चा हो रही है। वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार के उपमु्ख्यमंत्री हैं और गृह मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। वह बिहार भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें पीएम मोदी और अमित शाह का करीबी बताया जाता है। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का फैसला लेने के बाद अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया था।

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार                                   

लगभग 20 सालों से बिहार का मुख्यमंत्री पद संभाल रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा में नजर आएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। 16 मार्च को हुए मतदान में उन्हें राज्यसभा के लिए चुन लिया गया। उनके इस फैसले से जदयू के कुछ कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, नीतीश कुमार का कहना है कि वह बिहार के हालात पर नजर बनाए रखेंगे। 10 अप्रैल से सीएम नीतीश का राज्यसभा का कार्यकाल शुरू होगा। ऐसे में उन्हें इस्तीफा देना होगा। उसके बाद बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए, UCC होगा लागू... बंगाल फतह करने लिए भाजपा ने लगाई वादों की झड़ी

BJP Manifesto For Bengal Election:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कोलकाता में एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast