Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर XEN समेत 3 अफसर सस्पेंड, जानिये क्या है पूरा मामला ?

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर XEN समेत 3 अफसर सस्पेंड, जानिये क्या है पूरा मामला ?

 

Harynaa News: हरियाणा के करनाल में भवन निर्माण में लापरवाही बरतने और निर्माण कार्य में खामियां मिलने के बाद XEN समेत तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है वहीं ठेकेदार को भी नोटिस जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक करनाल में करीब 34 करोड़ की लागत के जिला परिषद भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन भवन निर्माण में काफी खामियां सामने आई है। जिसेक बाद ठेकेदार पर भी एक्शन लिया गया है। यह भवन पंचायती राज विभाग द्वारा ठेकेदार संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी से बनवाया जा रहा है। जब विभाग की टीम ने भवन का निरीक्षण किया तो काफी खामियां देखने को मिली।

दरअसल मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने रखी गई निर्माणाधीन भवन की फोटो में भी ये खामियां साफ नजर आईं। इसके बाद क्वालिटी कंट्रोल टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। विभाग ने एक्सईएन परमिंदर सिंह, एक्सईएन नारायण दत्त और जेई रमेश चंद को सस्पेंड कर दिया है।

इस निर्माण में गड़बड़ी सामने आने के बाद संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast