Search KhabarFast

Press ESC to close

Gold-Silver Price: सोना-चांदी फिर हुई महंगी, चांदी 2.66 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची

Gold-Silver Price: सोना-चांदी फिर हुई महंगी, चांदी 2.66 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची

Gold-Silver Price: भारतीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मंगलवार, 2 जून को जारी ताजा दरों के अनुसार चांदी का भाव बढ़कर 2.66 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत भी 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर बनी हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा जारी दरों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का सुबह का भाव 1,55,599 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि शाम तक यह मामूली गिरावट के साथ 1,55,536 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके बावजूद सोना ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।

22 कैरेट सोने की कीमत 

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत सुबह 1,42,529 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो शाम को घटकर 1,42,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसके अलावा 23 कैरेट सोने का भाव 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की कीमतों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। सुबह चांदी का भाव 2,62,900 रुपये प्रति किलो था, जो शाम तक बढ़कर 2,63,250 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इससे पहले चांदी का भाव करीब 2.63 लाख रुपये प्रति किलो था। बाजार में लगातार बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञों? 

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। निवेशकों की बढ़ती रुचि और सुरक्षित निवेश की मांग भी सोने-चांदी के दामों को समर्थन दे रही है। आईबीजेए की ओर से जारी दरें देशभर में मान्य मानी जाती हैं। हालांकि इन कीमतों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य कर शामिल नहीं होते हैं। इसलिए आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को वास्तविक कीमत इससे अधिक चुकानी पड़ सकती है।

बाजार पर निवेशक और खरीदार की नजर 

गौरतलब है कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक दिन में दो बार सोना और चांदी के रेट जारी करता है। केंद्र सरकार की घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को कीमतें अपडेट नहीं की जाती हैं। कीमती धातुओं में लगातार जारी तेजी के बीच निवेशक और खरीदार बाजार की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

Also read: Teacher Jobs: दिल्ली में सरकारी टीचर बनने का सपना होगा पूरा, TGT समेत 1979 पदों पर निकली बड़ी भर्ती; यहां देखें पूरी डिटेल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: 07 जून को क्या है 18K, 22K, 24K सोने का ताजा भाव, यहां देखें चांदी का लेटेस्ट रेट

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो सबसे पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। 7 जून 2026 को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए लेटेस्ट रेट की जानकारी बेहद जरूरी है।

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

Khabar Fast, Bikanerwala Success Story : जो कभी मेहनत करना नहीं छोड़ते है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते है आ हम आपके लिए ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए है

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

एसएससी (Staff Selection Commission) ने साल 2026 के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast