Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: 1984 दंगों को लेकर अभय सिंह चौटाला का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- सिखों में आज भी रोष

Haryana News: 1984 दंगों को लेकर अभय सिंह चौटाला का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- सिखों में आज भी रोष

Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती के उपलक्ष्य में इनेलो की ओर से रैली आयोजित की जाएगी। रैली का निमंत्रण देने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला आज झज्जर जिले के दौरे पर पहुंचे। गांव डीघल पहुंचने पर ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के 1984 के दंगों को लेकर दिए गए बयान और दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अभय चौटाला ने कहा कि 1984 के दंगों को लेकर पूरे देश और प्रदेश के सिख समाज में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1984 में कांग्रेस के लोगों ने केंद्र की सत्ता में रहते हुए सिखों को जला-जला कर मारने का काम किया।

देश को बर्बाद करने वालों की लंबी लाइन कांग्रेस में है- अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि जिन लोगों को अदालत ने दोषी ठहराया,उनके लिए कांग्रेस और दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उन्हें रोल मॉडल बताया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इनेलो नेता ने कहा कि यदि ऐसे लोग कांग्रेस के रोल मॉडल थे और आज भी हैं,तो देश को बर्बाद करने वालों की लंबी लाइन कांग्रेस में है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maharashtra News: अमरावती के अस्पताल में आग का तांडव, 3 नवजात शिशुओं की मौत, मचा हड़कंप

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती में एक दर्दनाक हादसो हो गया। जहां एक जिला महिला अस्पताल में जबरदस्त आग लग गई। इस हादसे में तीन तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौकै पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आग पर काबू पा लिया।

Uttarakhand News: देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ; 28 अगस्त को होगा ऐतिहासिक बग्वाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा धाम में आयोजित 13 दिवसीय देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेला) का विधिवत शुभारंभ किया। मां वाराही देवी मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। मेला 4 सितंबर तक श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सुरक्षा के समन्वय के साथ आयोजित होगा। मेले का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक बग्वाल है, जिसका आयोजन 28 अगस्त को होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast