Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ; 28 अगस्त को होगा ऐतिहासिक बग्वाल

Uttarakhand News: देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया शुभारंभ; 28 अगस्त को होगा ऐतिहासिक बग्वाल

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा धाम में आयोजित 13 दिवसीय देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेला) का विधिवत शुभारंभ किया। मां वाराही देवी मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। मेला 4 सितंबर तक श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सुरक्षा के समन्वय के साथ आयोजित होगा। मेले का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक बग्वाल है, जिसका आयोजन 28 अगस्त को होगा।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने माँ वाराही देवी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय जनता, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक छलिया नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य बाजार से मंदिर मंडल तक निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं एवं छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की। संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के विद्यार्थियों एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा वेद मंत्रों एवं स्वस्ति वाचन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध मां वाराही धाम के वार्षिक मेले का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देवीधुरा धाम उत्तराखंड सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल इस मेले की विशिष्ट पहचान है, जिसमें चारों खामों के लोग उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं।

मंत्री ने मां वाराही धाम से अपने बचपन के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष आस्था और आत्मीयता का केंद्र रहा है। उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में देवीधुरा पहुंचकर माँ वाराही के दर्शन करने तथा मेले को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। उद्घाटन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवीधुरा बग्वाल मेले में सात थोक एवं चार खामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं प्रतिभागी शामिल होते हैं। प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित  की गयी है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, मेला संयोजक  मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट हीरा वल्लभ जोशी, पूर्व अध्यक्ष मंदिर कमेटी खीम सिंह लमगड़िया, नरेंद्र सिंह लडवाल, राजेश बिष्ट,  अमित लमगड़िया, लक्ष्मी दत्त जोशी,  नगर पंचायत पाटी अध्यक्ष  नारायण लाल, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत  अनिल जोशी, सदस्य जिला पंचायत ढोलीगांव नैनीताल बहादुर सिंह नदगली, हयात सिंह बिष्ट, प्रधान वालिक राजेंद्र बिष्ट, गौरव सिंह सिनग्वाल, योगराज सिंह बिष्ट बलवंत सिंह बिष्ट कमल किशोर पांडे, तारा दत्त जोशी, रमेश काण्डपाल किशन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रादौर में नाश्ते के बहाने उतरवाए गहने और हो गई फरार, महिला ने 4.5 लाख का सोना-चांदी ठगा

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर की शिव कॉलोनी में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का झांसा देकर एक परिवार से करीब 4 से 4.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए और मौके से फरार हो गई। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर रादौर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।

Maharashtra News: अमरावती के अस्पताल में आग का तांडव, 3 नवजात शिशुओं की मौत, मचा हड़कंप

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती में एक दर्दनाक हादसो हो गया। जहां एक जिला महिला अस्पताल में जबरदस्त आग लग गई। इस हादसे में तीन तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौकै पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आग पर काबू पा लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast